इनमें से कौन है मां, कौन है बेटी? बार-बार देखकर भी नहीं बता पाता कोई

कई बार मां और बेटी को देखने के बाद उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है. कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनका चेहरा उनकी मां से मिलता है, तो कुछ महिलाएं अपनी मां की हमउम्र लगती हैं. ऐसे में लोगों को काफी कंफ्यूजन होता है. यह समझ पाना मुश्किल होता है कि दोनों का रिश्ता क्या है. कुछ लोग मां-बेटी को बहन समझ लेते हैं, तो कुछ सहेली. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 महिलाएं डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के ऊपर इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में भी लिखा है, लेकिन देखने से यकीन नहीं होता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं डांस कर रही हैं. एक के सिर के ठीक ऊपर मां लिखा है तो दूसरी के सिर के ऊपर बेटी लिखा है. साथ ही साथ उनके जन्म का साल भी लिखा है, जिसे देखने के बाद पता चलता है कि मां की उम्र 45 साल है, तो बेटी की उम्र 15 साल. लेकिन दोनों बिल्कुल हमउम्र लग रही है. ऊपर दी गई फोटो को देखने के बाद आप यह बता नहीं पाएंगे कि असल में मां कौन है और बेटी कौन है. बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी 99 प्रतिशत लोग सही जवाब नहीं दे पाएंगे.

लेकिन ऊपर दिए गए वीडियो को देखने के बाद आपको अब समझ में आ गया होगा कि इन दोनों में मां और बेटी कौन है. लेकिन असल में इस पर यकीन पर पाना बेहद मुश्किल है. मां को देखकर लगता ही नहीं है कि वो 45 साल की है. बेटी को देखकर भी यकीन करना मुश्किल है कि वो बस 15 साल की है. लेकिन वीडियो में तो ऐसा ही दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो इन महिलाओं ने अपने अकाउंट @loukaki24 से शेयर किया है. यहां पर ये लोग ऐसे कई वीडियोज आए दिन शेयर करते हैं, जो खूब वायरल भी होते हैं. अब इस वीडियो को ही अब तक 59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इसके अलावा वीडियो 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, तो हजारों लोगों ने शेयर भी किया है. 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वीडियो में तो मां अपनी बेटी से कमसिन लग रही है. दूसरे यूजर ने लिखा है कि क्या लड़की की मां अभी सिंगल है? तो तीसरे यूजर ने लिखा है कि “मां जवान दिखती है?” नहीं, वास्तव में ऐसा नहीं है. मां ने भारी मेकअप किया हुआ है जबकि बेटी ने कोई मेकअप नहीं किया. साथ ही मां ने ऐसे कपड़े पहने हैं जो बेटी द्वारा पहने गए कपड़ों की तरह आरामदायक नहीं हैं. इस वजह से वो महिला कमउम्र लग रही है.

Back to top button