पापा की परी, पंछी बनकर उड़ी, अगले ही पल धड़ाम से गिरी

सोशल मीडिया पर यूं तो बहुत से कंटेंट वायरल हो रहे हैं. इनमें उन लड़कियों के वीडियो भी काफी होते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान टशन दिखाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करतीं. खासतौर पर स्कूटी चलाने वाली ऐसी लड़कियों के लिए इंटरनेट पर ‘पापा की परी’ स्लैंग यूज़ होता है. आज इससे जुड़ा एक वीडियो आपको दिखाएंगे, जो खुद उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है.
दो लड़कियां लड़की स्कूटी पर बड़े ही टशन में जा रही थी और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था. ये लड़कियां लगभग हवा में उड़ती हुई जा रही थीं. उन्होंने अपनी रफ्तार का ध्यान नहीं दिया और अगले ही पल उनके साथ जो हुआ, वो देखकर आप दंग भी रह जाएंगे और हंसी भी आएगी. ये कितना रिस्की है, उसका अनुमान आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि खुद पुलिस ने इस वीडियो को इस्तेमाल किया है.
पापा की परियों ने किया कांड
वायरलो हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां एक स्कूटी पर सवार जा रही हैं. एक लड़की स्कूटी चला रही है, जबकि दूसरी पीछे की ओर बैठी हुई है. उनकी रफ्तार इतनी तेज़ है कि वो भूल जाती हैं कि उनकी गाड़ी की स्पीड की एक सीमा है. इसी बीच एक बाइकर उनके बगल से गुजरता है और उन्हें चैलेंज देता है. दोनों लड़कियां उसके पीछे तेज़ दौड़ती हैं और अगले ही पल उनकी स्कूटी का बैलेंस बिगड़ता है और सड़क पर धड़ाम से गिर पड़ती हैं.
खुद पुलिस ने शेयर किया वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में समझाया है कि अपनी जान को जोखिम ना डालें. दुपहिया वाहन चलाएं तो हमेशा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाए. इस वीडियो को 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट करके प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- पापा की परी जमीन पर गिरी. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- बहन स्कूटी भगाने से पहले हेलमेट पहन लेती.





