जॉब वाली कुंवारी लड़की का छलका दर्द, चीख चीख कर निकाली भड़ास

देश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी लड़कियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इन लड़कियों को लड़कों से दूरी बनाकर रहने की हिदायत दी जाती है. ऐसे में लड़के-लड़कियों के बीच दोस्ती नहीं हो पाती. लड़कियां खुलकर अपनी बात नहीं रख पातीं. ऐसी ही एक लड़की का वीडियो X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है, वो एक अच्छी कंपनी में जॉब करती है, लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही है. ऐसे में वो चीख चीख कर अपनी भड़ास निकाल रही है. वायरल हो रहे वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख और सुन सकते हैं कि एक खूबसूरत लड़की ने अपनी शादी को लेकर जिंदगी में आ रही परेशानियों के बारे में बताया है.

वीडियो में वो कहती है, ‘मेरी मम्मी, आजकल जब भी फोन करती हैं, सिर्फ एक चीज के बारे में पंचायत करती हैं. वो कहती हैं कि इतनी आजादी दी है, उसका कुछ तो फायदा उठाओ. कोई लड़का पटा लो.’ लड़की ने बोला कि लड़का पटा लो? कैसे पटा लो? कहां से पटा लो, कहां पट रहे हैं लड़के? और कौन-से आजादी के बारे में बात कर रहे हैं आप? स्कूल और कॉलेज भेजना कोई आजादी देना होता है क्या? जब लड़के पटाने की उम्र थी, तब मुंह से किसी का नाम भी निकल जाता था तो फोन छिन लेते थे. कमरे में बंद कर देते थे, केबल्स कटवा देते थे. और अब कह रहे लड़का पटा लो?

लड़की ने आगे कहा कि जिस उम्र में लड़का पटाना चाहिए, तब कहते थे कि पढ़ो-लिखो, काबिल बनो. दुनिया बहुत खराब है. अब कह रहे लड़का पटा लो. जो स्किल मैंने कभी सीखी ही नहीं, वो अब मैं कैसे करुं? पढ़ाई करके खुद को स्ट्रॉन्ग और इंडेपेंडेंट बनाया. अब खुद को कैसे बदलूं. लड़की इतने पर ही नहीं रुकी. वो जमकर अपनी भड़ास निकालती हुई नजर आई. लड़की की व्यथा को सुनने के बाद ट्विटर पर शेयर करने वाले हैंडल ने कैप्शन में लिखा है, ‘दीदी हमें पटा लो’. एक दिन में ही इस वीडियो को 3 लाख 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 951 लोगों ने रिट्विट किया है. कमेंट्स भी 1 हजार के करीब आए हैं.

लोगों ने क्या किया कमेंट?
वीडियो पर कमेंट करते हुए सुधीर कोठारी नाम के शख्स ने लिखा है कि कितनी सीरियस प्रॉब्लम है मैडम का. डिमांड इतनी हाई और सप्लाई कम. पैराडॉक्स नाम के यूजर ने कमेंट किया है कि अब तो लड़का पटाने का उम्र गया, कोई अंकल देख लो. जैकस्पैरो नाम के अकाउंट ने कमेंट किया है कि अरे रे रे.. देख रहा है बिनोद! किस तरह से दहेज के पैसे बचाये जा रहे हैं. कल को तलाक की नौबत आएगी तो आधी प्रॉपर्टी मांगने में बिल्कुल शर्म नहीं करेंगे. सारे खानदान वाले मिलकर कोर्ट केस कर देंगे. लेकिन दहेज प्रथा बुरी बात है वाह जी वाह. क्या अधिकार मिला है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि दीदी बहुत पीड़ा में हैं. कृपया उनको उनके हाल में छोड़ दें. कोई यहां फायदा उठाने की कोशिश ना करे. 35 साल की उमर हो गई. साथ वालों के बच्चे हो गए और बेचारी के सपनों में कोई राजकुमार नही आया.

Back to top button