‘ज़ोर से चिल्लाओ, मुफ्त मिलेगी आइसक्रीम’, लोगों ने जैसे देखा ऑफर

ज़माना मार्केटिंग का है, ऐसे में प्रोडक्ट्स अच्छे होने के साथ-साथ उनकी स्ट्रॉन्ग मार्केटिंग भी ज़रूरी है. जितना लोग इसके बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे, उतना ही इसे खरीदेंगे. ऐसे में कंपनियां तरह-तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटजी इस्तेमाल करती हैं. इस वक्त एक दिलचस्प ऑफर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को ऑफर दिया गया है कि वो अगर तेज़ चिल्लाएंगे तो उन्हें फ्री में आइसक्रीम दी जाएगी. लोग भी इस ऑफर से खासे उत्साहित नज़र आ रहे हैं और बढ़-चढ़कर चिल्लाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. कुल मिलाकर ये दिलचस्प वीडियो लोगों को खूब पसंद आता है.
आओ, चिल्लाओ और आइसक्रीम पाओ
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मशीन लगाई गई है और वो मशीन तभी लोगों को फ्री में आइसक्रीम देती है. हालांकि ऐसा तब ही होता है, जब वो जोर से चिल्लाते हैं. इससे मशीन के अंदर लगा सेंसर ऊपर की ओर जाता है और जैसे ही ये टॉप को टच करता है, मुफ्त में आइसक्रीम मिल जाती है. लोग झुंड में यहां पहुंच रहे हैं और इस ऑफर का फायदा उठा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सिंगापुर का है.
लोग बोले- ‘फ्री में दो, कुछ भी करेंगे’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Rainmaker1973 नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो महज 15 सेकंड का है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और पसंद भी. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा – फ्री में दो तो लोग पागल हो जाते हैं. एक अन्य यूज़र का कहना था- ये वोकल कॉर्ड्स चेक करने का बेहतरीन तरीका है.





