रेहड़ी वाले ने ‘हाहाकारी’ स्टाइल में बनाई भेलपुरी, देखने वाले हैरान

सोशल मीडिया पर यूं तो बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखकर हम भौचक्के रह जाते हैं. कभी ये किसी शख्स के टैलेंट से जुड़ा हुआ वीडियो होता है, तो कभी इस वीडियो में इसमें कोई जानवर कुछ अलग सा करता हुआ दिख जाता है. वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कोई शख्स अपने खास अंदाज़ के लिए वायरल हो जाए.

आजकल खाने-पीने के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं. ठेले-खोमचे वालों में जैसे होड़ लगी हुई है कि कौन सबसे अतरंगी स्टाइल में खाना परोस सकता है. हाल ही में एक ऐसे ही वेंडर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद अजीबोगरीब ढंग से भेलपुरी बेच रहा है. लोग इसे देखकर डॉली चायवाला को याद कर रहे हैं.

हाहाकारी भेलपुरी तैयार है …
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुबला-पतला सा वेंडर आंखों पर चश्मा चढ़ाए रात में भेलपुरी बना रहा है. उसका हेयरस्टाइल भी कमाल का है और भेलपुरी बनाने का तरीका भी. वेंडर बड़े ही स्टाइल से मसाले का पानी मिलाता है और पेंट वाली एक खाली बाल्टी में बाकी की चीज़ें बेहद अजीब तरीके से डालकर भेलपुरी तैयार करता है. इस दौरान उसका कपड़ा फटकने का तरीका भी जब का दिखाई दे रहा है.

लोग बोले- ‘भाई नया वायरस बना रहा है’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर original_food01 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन यानि 1.1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इसे करीब 59 हजार लोगों ने पसंद किया है. इस पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा- ‘भाई नया वायरस बना रहा है’. वहीं एक अन्य यूज़र का कहना है कि ये पक्का डॉली चायवाले का भाई लॉली है.

Back to top button