भैंसों के तबेले में लगे AC, मौज लेते दिखे जानवर

गर्मियां अपने चरम पर हैं. धूप और लू का प्रकोप ऐसा है कि बिना काम के कोई घर से बाहर जाना ही नहीं चाहता है. ऐसे में पंखा भी गरम हवा फेंकने लगता है और सहारा रह जाता है कूलर और एसी का. खासतौर पर शहरों में लोग एसी चलाकर निश्चिंत हो जाते हैं लेकिन जब वो ये वीडियो देखेंगे तो वे दंग रह जाएंगे.
गर्मियों में वो लोग खुद को खुशनसीब और अमीर मानते हैं, जिनके घर में एसी होता है. हालांकि जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसमें भैंस के तबेले में भी एसी लगे हुए हैं. आप उन्हें इतनी साफ-सफाई और सुविधा में देखेंगे, तो आपको खुद भी एक बार हैरानी होगी.
भैंसों के लिए लगा तबेले में एसी
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि भैंसों का एक तबेला है. इसमें ऊपर पंखा चल रहा है और दीवार पर दो-दो एसी लगे हुए हैं. जहां शहर में एक एसी चलाने से पहले लोगों को बिल के बारे में सोचना पड़ता है, वहीं भैंसों के लिए दो-दो एसी लगाए गए हैं. भैंसें भी आराम से वहां मज़े ले रही हैं. आप देख सकते हैं कि यहां खूब साफ-सफाई भी है.
लोग बोले- ‘बिल नहीं देना है ना’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. इस पर जो कमेंट आ रहे हैं, वो सबसे ज्यादा दिलचस्प हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि भैंसों के लिए व्यवस्था अच्छी है, तो कुछ लोगों ने बिजली के बिल को मुद्दा बना लिया. ज्यादातर यूज़र्स का कहना था कि जब महीने भर का बिल 6000 रुपये आए, तब नहीं चलेगा एसी. गांव में बिल तो देना नहीं है, इसलिए चल रहा है.





