ऑनलाइन पसंद आया लड़का, डेट पर जाने को हुई राजी, पर पहले गूगल किया नाम

ऑनलाइन डेटिंग के जमाने में लोग पहले एक दूसरे से डेटिंग साइट्स या ऐप्स के जरिए मिलते हैं, बातें करते हैं, और जब उन्हें लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिए कंपैटिबल हैं, तब वो साथ में डिनर डेट पर जाते हैं और उनके प्यार की शुरुआत होती है. मगर डेटिंग ऐप्स हकीकत नहीं बताते. उसपर लोग सिर्फ अच्छी बातें ही शेयर करते हैं. हकीकत का पता तो तब लगता है, जब व्यक्ति के बारे में अन्य सोर्सेज़ से पता किया जाए. एक अमेरिकी महिला ने भी यही किया. उसकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप (Dating App experience) पर लड़के से हुई, उसे वो पसंद आ गया और दोनों ने साथ में डेट पर जाने का फैसला किया. पर जाने से पहले लड़की ने उस लड़के के बारे में गूगल (Woman google blind date name shocked) पर सर्च किया. वहां जो नतीजे उसे देखने को मिले, वो देखकर उसके होश उड़ गए.
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नैशविले (Nashville, USA) की रहने वाली शाइना के कार्डवेल (Shaina Kay Cardwell) एक कंपनी में रीक्रूटमेंट मैनेजर हैं. उन्होंने करीब 3 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था जो उस वक्त काफी वायरल हुआ था. आज के वक्त में डेटिंग का कॉन्सेप्ट बदलता जा रहा है, तो लोगों के लिए शाइना के एक्सपीरियंस को जानना 3 साल बाद भी बेहद जरूरी है.
अंजान शख्स के साथ डेट पर जाने को हुई तैयार
हिंज डेटिंग ऐप पर शाइना एक लड़के से मिलीं. कुछ वक्त तक दोनों के बीच खूब बातें हुईं. फिर उन्होंने तय किया कि वो लड़के से मिलेंगी. पर जिस प्रकार हर कोई आजकल एक दूसरे को सोशल मीडिया पर स्टॉक करता है, उनके बारे में ज्यादा चीजें जानने की कोशिश करता है, उसी प्रकार शाइना को भी लगा कि उन्हें भी उस लड़के के बारे में ज्यादा कुछ जान लेना चाहिए. पर शाइना ने दिमाग लगाया और सोशल मीडिया की जगह उस लड़के के बारे में गूगल पर सर्च किया. जैसे ही उन्होंने गूगल के नतीजे देखे, उनके होश उड़ गए.
गूगल का नतीजा देख हैरानी हुई लड़की
गूगल पर पता चला कि वो एक किडनैपिंग केस में एक बार गिरफ्तार हो चुका है. शाइना ने तुरंत लड़के के साथ बाहर जाने से मना कर दिया. शाइना ने वीडियो पोस्ट कर दूसरी महिलाओं को समझाया कि जब कभी वो किसी अंजान व्यक्ति के साथ डेट पर जाएं, तो इसी प्रकार उसके बारे में गूगल पर खोज लें क्योंकि डेटिंग ऐप्स या फिर सोशल मीडिया पर वो व्यक्ति अपने बारे में सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें ही बताएगा. शाइना के वीडियो पर कमेंट कर कई लोगों ने रिएक्शन दिया. एक महिला ने कहा कि यही कारण है कि वो डेटिंग साइट्स से डेट नहीं करती है.





