बाइक पर लगा दिया ट्रैक्टर का पहिया, सड़क पर सरपट दौड़ाई अजीबोगरीब गाड़ी!

आजकल सोशल मीडिया पर आप ऐसे वीडियोज जरूर देखते होंगे जिसमें लोग अपनी गाड़ियों को इस तरह से मॉडिफाई करते हैं कि वो बिल्कुल ही अजीबोगरीब रूप ले लेती हैं. हाल ही में एक शख्स ने ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उसने अपनी बाइक को ऐसा रूप दे दिया कि उसे देखकर हर कोई हैरान हुआ जा रहा है. उसने बाइक में ट्रैक्टर (Tractor bike viral video) के टायर लगा दिए. वो भी दो नहीं, चार! इसके बाद जब उसने रास्ते पर गाड़ी को सरपट दौड़ाया, तो नजारा देखने लायक था.
इंस्टाग्राम अकाउंट @kuldeepsinghrawat2 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक शख्स रोड पर अजीबोगरीब गाड़ी चला रहा है. देखने से लग रहा है कि उसने बजाज की पलसर गाड़ी को नया रूप दिया है. वो भी इस तरह कि उसने बाइक पर पहिए लगा दिए और फिर उसे मिनी ट्रैक्टर (Man attach tractor tyres to bike video) का रूप दे दिया. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि उसने बाइक पर 2 नहीं, बल्कि चार टायर लगा दिए, जिसकी वजह से बाइक का संतुलन नहीं बिगड़ सकता.
बाइक में लगाया ट्रैक्टर का पहिया
एक और रोचक बात जो आपने इस बाइक में गौर की होगी, कि शख्स ने हैंडल के बीच में ट्रैक्टर का स्टेयरिंग भी लगा दिया है. बीच-बीच में वो हैंडल संभाल रहा है, फिर स्टेयरिंग संभालने लग रहा है. वो काफी खुले रास्ते पर गाड़ी को दौड़ा रहा है जिससे उसे टेस्टिंग करने में आसानी हो. जहां बाइक के टायर लगते हैं, उस जगह पर शख्स ने एक फ्रेम तैयार किया है, जिसकी मदद से वो टायरों को लगाकर गाड़ी को दौड़ा रहा है.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने पूछा कि अगर स्टेयरिंग लगी है, तो बाइक के हैंडल को लगाए रखने की क्या जरूरत थी? एक ने कहा कि अगर गाड़ी को बैक करना पड़ा तो क्या करेगा? एक ने कहा कि अब ट्रैक्टर बिकना बंद हो जाएगा, क्यों पेट पर लात मार रहे हो!





