आज ही कर लें बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी पदों पर आवेदन, इस लिंक से करें अप्लाई

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के 318 रिक्त पर 23 मई से आवेदन पुनः शुरू किये गए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सकते हैं और इस पद के लिए पात्रता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 28 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति के लिए 24 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 30 पद और पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद आरक्षित हैं।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/ संस्थान से उद्यान विज्ञान/ कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (अनारक्षित पुरुष) एवं अधिकतम 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष, एवं एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको अगले पेज पर आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।





