Scam कॉल से बचने की नई पहल

जालसाजी और धोखाधड़ी के इस परिवेश में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। दूरसंचार रोजाना नए प्रयासों के साथ इस समस्या से छुटकारा पाने में लगी रहती है।

अक्सर हम ऐसे कॉल्स का सामना करे हैं, जो किसी सरकारी या वित्तीय निकाय( फाइनेंसियल ऑर्गेनाइजेशन) से आने का दावा करती है, लेकिन फेक होती है। ऐसे में इनका पता लगाना और इनके खिलाफ कार्रवाई करना जरुरी हो जाता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए एक नई तैयारी की गई है, जिसके बारे में हम यहां जानेंगे।

दूरसंचार विभाग जारी करेगा नए नंबर
नई जानकारी सामने आई है कि दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सरकार, रेगुलेटरी और वित्तीय संस्थाओं द्वारा की जाने वाली सर्विसेज और ट्रांजेक्शन कॉल के लिए नया नंबर अलॉट करेगा। इन नंबरों की शुरुआत 160 से होगी और ये 10-अंकीय नंबरिंग सीरीज होंगे।

इन 10-अंकीय नंबर सीरीज को DoT द्वारा इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दूरसंचार ग्राहकों को कॉलिंग संस्थाओं के साथ-साथ दूरसंचार ऑपरेटर और उस लोकेशन के बारे में भी पता चल जाएगा जहां से यह शुरू हुआ है।

आधिकारिक नोट में कहा गया है कि दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियमन (TCCCPR) 2018 के अनुसार सेवा और लेन-देन संबंधी वॉयस कॉल के लिए विशेष रूप से एक अलग नंबरिंग श्रृंखला 160 आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।

क्यों किए गए बदलाव
इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों को सरकारी निकायों और विनियमित संस्थाओं द्वारा की जाने वाली कॉल और सरकारी अधिकारियों के रूप में धोखेबाजों द्वारा की जाने वाली कॉल के बीच अंतर करने में मदद करना है।

सरकार और विनियामकों के लिए 10 अंकों की संख्या 1600ABCXXX फॉर्मेंट में जारी की जाएगी, जहां AB दूरसंचार सर्किल का कोड दिखाएगा। उदाहरण के लिए- जैसे दिल्ली के लिए 11, मुंबई के लिए 22, आदि और C लोकेशन पर अंक दूरसंचार ऑपरेटर का कोड दिखाएगा। XXX, 000-999 के बीच के अंक होंगे।

इसी तरह, RBI, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), PFRDA (पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण) और बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) द्वारा विनियमित वित्तीय संस्थाओं के लिए, 10 अंकों की संख्या 1601ABCXXX प्रारूप में जारी की जाएगी।

नोट में यह भी कहा गया है कि TSP (दूरसंचार सर्विस प्रोवइडर्स ) 160 सीरीज से नंबर आवंटित करने से पहले प्रत्येक अपनी यूनिट का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करेगा।

Back to top button