गर्मियां आते ही लौटने लगे वो … घूम रहे हैं आसपास, पर गलती से भी छू लिया

कई बार हम अपनी ज़िंदगी में बहुत सी चीज़ें ऐसी देखते हैं, जो एक नज़र में बेहद खूबसूरत लगती हैं. हालांकि हमें बिल्कुल भी ये अंदाज़ा नहीं होता है कि इस खूबसूरती के पीछे मौत का पैगाम छिपा हुआ है. कुदरत की बनाई चीज़ें भी कमाल ही हैं. हम इन्हें समझते कुछ हैं, लेकिन इनमें वाकई जो फीचर्स होते हैं, वो बिल्कुल ही अलग होते हैं.
गर्मियों में जितना लुत्फ लोग समंदर के किनारे जाकर उठाते हैं, उतना शायद ही किसी और चीज़ में एंजॉय करते हों. हालांकि इसके पीछे भी अपने खतरे हैं, जिनसे हम अनजान रहते हैं. यही वजह है कि समंदर की लाइफ को बहुत रहस्यमय माना जाता है. यहां कब कौन सी चीज़ जानलेवा हो जाए, आपको पता भी नहीं चल पाता. कुछ ऐसे ही खतरनाक जीव इस वक्त गर्मियां आते ही लौट आए हैं, जो समुद्र की लहरों के शौकीनों के लिए काल साबित हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में-
पोर्टुगुइज़ मैन ओ वॉर (Portuguese man o’ war) नाम का जीव एक तरह की जेलीफिश है. इसकी 30 से 100 फीट लंबी टेंड्रिल्स यानि थागे जैसी आकृति होती है, जो बेहद ज़हरीली होती है, जो शिकार में इसकी मदद करती है. ये पानी से बाहर आने के बाद हफ्तों तक एक्टिव रहती है और किसी को भी डंक मार सकती है. अगर इसका डंक लग जाए, गर्म पानी में नमक डालकर इसे इस पर डाला जाता है और गलती से भी उस जगह को खुजलाना या रगड़ना नहीं चाहिए.
एक और खतरनाक जेलीफिश है – बॉक्स जेलीफिश. ये भी काफी ज़हरीली होती है बॉक्स जेलीफ़िश की कुछ प्रजातियाँ अपने टेंटेकल्स के संपर्क में आने से ज़बरदस्त ज़हर उत्पन्न करती हैं.
स्मॉलटुथ सैंड टाइगर शार्क भी गर्मियों में समंदर की ओर लौटने लगती हैं. इनकी खासियत ये है कि पानी के अंदर होती हैं. ऐसे में डाइवर्स के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. हालांकि वे बिना उकसाए ये हमला नहीं करती हैं लेकिन हमें पता नहीं चलता कि हमने उन्हें कब उकसा दिया.
वीवर फिश भी ज़हरीली होती है. इसके पिछले हिस्से और गलफड़ों पर ज़हर होता है. ये दिन के वक्त खुद को रेत में दफनाकर रखती हैं और सिर्फ इनकी आंखें ही दिखती हैं. अगर इस पर गलती से पैर पड़ जाए, तो इसके डंक से बहुत तेज़ दर्द होता है और इंफेक्शन भी हो सकता है.
डेली स्टार से बात करते हुए Anglesey Sea Zoo के डायरेक्टर फ्रैंकी होबरो ने बताया कि ये मछलियां यूं तो समुद्र के अंदर गहहराई में होती हैं लेकिन मौसम गर्म होते ही वो ऊपर की ओर आ जाते हैं. इनसे बचने के लिए गम बूट्स पहनकर रखना और आसपास ध्यान रखना ज़रूरी है.





