कहीं देखा है इतना अमीर गांव, शानदार घर, थीम पार्क

गांव के बारे में सोचते ही अक्सर हमारे दिमाग में गरीबी का ध्यान आता है. इसकी वजह यह भी समझी जाती है कि अमूमन गांवों मे उन सुविधाएं पहुंचना मुश्किल होता है जो कि शहरों में आसानी से मिल जाती हैं. लेकिन क्या ऐसे गांव भी होते हैं जहां शहरों जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं? गांव इसी तरह का है, जहां थीम पार्क, हेलीकॉप्टर टैक्सी जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी. इसे चीन का सबसे अमीर गांव बताया जाता है.
चीन के जियांग्सू प्रांत का हुआक्सी गांव 30340 से अधिक निवासियों का घर है. यह गांव अपनी ताकत और शक्तियों के दम पर खड़े किसी आलीशान शहर से कम नहीं है. हुआक्सी में एक थीम पार्क, हेलीकॉप्टर टैक्सी, महंगे घरों की कतारें और वह सब कुछ है जो एक गांव से नहीं बनता है.
हुआक्सी में कैपिटल हिल और सिडनी ओपेरा हाउस जैसी चीजें भी हैं. उनके पास पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के नानचांग में महान दीवार भी है जो चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के सुनहरे सप्ताह के दौरान बहुत सारे स्थानीय पर्यटकों को खींचती है. कहा जाता है कि हुआक्सी गांव के 2000 निवासियों में से हर एक निवासी के बैंक में 10 लाख युआन यानी एक करोड़ से अधिक राशि है.
हुआक्सी पूरी तरह से ही समाजवादी तरीके से चलने वाला गांव है. लेकिन यह साम्यवादी तरीके से चलने वाले सबसे अमीर गांव के रूप में दशकों से पेश किया जाता रहा है. यहां सहकारिता के जरिए करीब 80 फैक्ट्रियां चलाई जाती हैं. दावा यहां तक किया जाता है कि यह पूरी दुनिया का सबसे अमीर गांव है.
कुछ साल पहले एक वीडियो सुर्खियों में आया था, जिसमें दिखाया गया था कि यहां के लोग पैसा हासिल करने के लिए परेशान हो रहे हैं. यहां के लोगों ने जिस हुआक्सी ग्रुप में पैसा लगाया था उसका डिविडेंड गिर कर 30 से केवल 0.5 फीसदी तक रह गया था. इस वजह से लोग अपना मूल धन डूबने से बचाने के लिए कतार में लगे थे.
पर हाल ही में इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो में इस शानदार गांव की झलक दिखाई गई है. वहीं 7 साल पुराने यूट्यूब वीडियों में यहां हेलीकॉप्टर टैक्सी तक उड़ते दिख रही हैं. इतना ही नहीं यहां की एक इमारत ऐसी है जिसे एफिल टॉवर से 4 मीटर बड़ा बताया जाता है.





