ट्रेन में लड़कियों पर आया भूत, किसी ने कहा- टीटी से बचने का तरीका…

कई वायरल वीडियो में वीडियो से ज्यादा उसके रिएक्शन में किए गए कमेंट ज्यादा मजेदार होते हैं. पर एक वीडियो ऐसा है जिस पर लोग बहुत ज्यादा रिएक्शन दे कर उसे पसंद कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में ट्रेन में बैठी दो लड़कियां अजीब से एक्शन करती दिख रही हैं. कई लोगों को कहना है कि उन पर भूत आ गया है कि तो वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं यह सब बिना टिकट सफर करने के लिए बीमारी की बहाना बनाया जा रहा है. इसके अलावा भी लोगों ने कई मजेदार कमेंट भी किए हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में, “जम्मू से कठुआ जाने वाली ट्रेन में अजीब हरकतें करती कुछ महिलाएं” लिखा है. जबकि ये युवतियां है. पहनावे से ये लड़कियों मध्यमवर्गीय परिवार की लग रही हैं. लेकिन वीडियो से यह साफ नहीं हो रहा है कि इनके साथ कौन है. वहीं इनके सामने की सीट पर दो महिलाएं सहमी सी जरूर बैठी हैं.
वीडियो में एक लड़़की अपने हाथ अजीब अंदाज में मोड़ती है फिर कुछ ही क्षणों में दूसरी लड़़की बालों को आगे पीछे करने लगती हैं. साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कि लड़कियों को वही बीमारी होती दिख रही है, जिसमें लगता है कि उन पर भूत आ गया है. लेकिन लोगों के कमेंट्स ने इस वीडियो को वायरल और रोचक बना दिया है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर miss_mahajan_1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक 5.6 मिलियन यानी 56 लाख बार देखा जा चुका है. इस विडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट आए हैं. कुछ ने इसे टीटी से बचने के लिए की जा रही कवायद करार दिया तो किसी को हुनमान चालीसा का दोहा, ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवें….’, याद आया. वहीं एक ने पूछा कि कहीं ये ट्रेन बागेश्वर धाम तो नहीं जा रही है! इसके अलावा कुछ लोग यह कयास लगाते भी नजर आए कि लड़कियां कह क्या रही हैं.





