कतर से वापर लौटे नौसेना कर्मियों और उनके परिवार खुश, पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिया धन्यवाद

कतर से नौसेना कर्मियों की रिहाई के लिए कैप्टन सौरव वशिष्ठ और उनके पिता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया। पत्र में सौरव ने कहा कि मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण समय में आपके समर्थन और प्रयासों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

पत्र लिखी भावुक कर देने वाली बातें
उन्होंने पीएम के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि आपका यह कथन कि कोई भी भारतीय पीछे नहीं रहेगा, मेरी आत्मा में गूंजता रहा है। आपने अपनी प्रतिबद्धता का ईमानदारी से प्रदर्शन किया है। कतर के कारागार में रहते हुए मुझे अक्सर लगता था कि राजनयिक व्यस्तताओं के बावजूद आप मेरी सुरक्षित वापसी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को देखकर भी मुझे लगा था कि मेरी मुक्ति में श्रीराम की भी कृपा होगी।

बेटे के वापस आने पर पिता ने किया धन्यवाद
कैप्टन सौरव के पिता विंग कमांडर राजिंदर कुमार वशिष्ठ (सेवानिवृत्त) ने भी पीएम की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि मेरा बेटा कतर की हिरासत में लिए गए आठ भारतीयों में से एक है। 18 महीनों से अधिक समय तक चली इस पीड़ादायक गाथा में आप हमारी आशा के अटूट स्तंभ बनकर उभरे। बेटे को निराशा के कगार से वापस लाने में आपके प्रयासों के लिए कृतज्ञ हूं।

Back to top button