बिहार: बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी

पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है। दरअसल, पूर्व विधायक की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पेट से जुड़ी कुछ बीमारी की बात सामने आई है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है।

पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत की थी
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह को पहले से बीपी और डायबिटीज है। कुछ दिन पहले उन्हें तेज बुखार भी हुआ था। पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से की। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच के बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया। कड़ी सुरक्षा में बीच आईजीआईएमएस में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है।  

इस मामले में अनंत सिंह को हुई जेल 
एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। साथ ही अनंत सिंह के नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत ने विधायक और एक अन्य अभियुक्त को 10-10 साल की सजा सुनाई है।

Back to top button