हरियाणा में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चों की मौत…

 नारनौल कनीना के गांव उन्हानी के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हुई है जबकि दर्जनों के घायल होने की सूचना है। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा चरखी दादरी से कनीना रोड पर हुआ। यह बस जी एल पब्लिक स्कूल की है। सरकारी छुट्टी वाले दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था। चालक बस को ओवर स्पीड से दौड़ा रहा था, बस की स्पीड मोड पर भी कम नहीं की। ओवर स्पीड में बस चालक ने पहले पेड़ को टक्कर मारी। उसके बाद बस पलट गई। 

Back to top button