मगरमच्छ से बचकर भागा हिरण, काल बनकर सामने आ गई शेरनी, फिर जो हुआ…!

जब किसी की किस्मत में मुसीबत से लड़ना लिखा हो, तो फिर वो जितनी कोशिश कर ले, आसान लाइफ गुजारना नामुमकिन सा हो जाता है. हालांकि, मुश्किलों से लड़ने के दौरान उसके अंदर इतनी ताकत आ जाती है, कि वो हर चुनौती का सामना कर लेता है. इन दिनों एक हिरण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके ऊपर ये बात पूरी तरह लागू होती लग रही है. वायरल वीडियो (deer attack lioness) में एक हिरण दोहरी ओर से घिरा है पर फिर भी वो अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक बहादुर हिरण (Deer fight crocodile and lioness viral video) नजर आ रहा है. वो दो तरफ से घिर जाता है, पर उसके बावजूद वो अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है. ये किसी वाइल्डलाइफ पार्क का दृश्य लग रहा है. वीडियो में एक बड़ा तालाब दिख रहा है जिसके अंदर मगरमच्छ है. एक हिरण उस तालाब में फंसा है क्योंकि मगरमच्छ ने उसे दबोचा हुआ है.
हिरण ने बचाई अपनी जान
पर हिरण तेजी से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है और लात मार-मारकर उस मगरमच्छ से पीछा छुड़ाकर जैसे ही पानी से बाहर निकलता है, सामने काल बनकर एक शेरनी उसका इंतजार करती नजर आ जाती है. वो शेरनी उसके ऊपर हमला कर देती है, पर हिरण गुस्से में खड़ा हो जाता है. फिर शेरनी धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ती है. जैसे ही वो उसके नजदीक आती है, हिरण तेजी से अपनी सींघ से वार करता है और शेरनी वहां से दुम दबाकर भाग निकलती है. इस तरह वो अपनी जान दो खतरनाक शिकारियों से बचा लेता है.





