सांप ने घर में घुसकर किया नेवले पर हमला, फिर हुआ कुछ ऐसा…!

सांप और नेवले की दुश्मनी नई नहीं है. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने सुना होगा कि ये दोनों एक दूसरे के जानी-दुश्मन (Why Mongooses Snakes Enemies) हैं. इस वजह से दोनों जब भी एक दूसरे को देखते हैं, उनके बीच लड़ाई होना तय है. पर आप ये तो जानते ही होंगे कि सांप चाहे जितना जहरीला हो, नेवला उसके सामने जीत ही जाता है. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप ने एक नेवले के घर में घुसने की गलती कर दी. अब जब मेहमान बिन बुलाया हो, तो फिर उसके साथ क्या किया जाए, ये नेवलों को बखूबी आता है. इस वजह से इस वीडियो में भी नेवले ने ऐसा ही कुछ किया, जिसके बाद वो सांप, दोबारा ऐसी गलती करने के लिए जिंदा ही नहीं बचा.
इंस्टाग्राम अकाउंट @indianwildlifeofficial पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक सांप और नेवला आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं. सांप ने नेवले (Mongoose snake fight video) के द्वारा बनाए छेद में घुसकर उसके ऊपर हमला करने की बेवकूफी कर डाली. नेवले ने जैसे बदला लिया, वो देखकर आपको काफी हैरानी होगी.
सांप और नेवले की लड़ाई
वायरल वीडियो में सांप नेवले के घर में घुसा दिख रहा है. ये सांप कोबरा लग रहा है, हालांकि, पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप गड्ढे के अंदर है और नेवला उसे नोच-खसोंट रहा है. वो इतना घातक हमला करता है कि सांप कुछ ही पल में मर जाता है. उसके अंदर कोई हरकत होती नहीं नजर आ रही है.





