जमीन की खुदाई कर रहा था शख्स, आने लगी खट-खट की आवाज, दिखे बड़े-बड़े जार!

दुनियाभर में ज्यादातर लोग पैसा कमाना चाहते हैं. इसके लिए कुछ लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं, ताकि अपनी लाइफ को सेट कर सकें. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो भगवान के भरोसे खजाना पाना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि चलते राह में बस कोई खजाना उनके हाथ लग जाए और जिंदगी सुकून से कटने लगे. लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है. इस तरह के खजाने को ढूंढने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खजाने की तलाश करता है. इसके लिए वो जमीन की खुदाई भी करता है और कीचड़ में घुस जाता है. अचानक उसे वहां पर एक के बाद एक बड़े-बड़े कई डब्बे दिखने लगते हैं. वो मिट्टी को खोदकर एक-एक डिब्बे को बाहर निकालता है और पानी से धोता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डिब्बों को कितने सलीके से बंद किया गया है. उसके मुंह पर तांबे की लोटकी लगी हुई है. शख्स उसे धीरे से एक बड़े से चाकू की मदद से निकालता है. ढक्कन खोलते ही उसकी किस्मत बदल गई.

अंदर का नजारा देख कोई भी चौंक जाए. एक-एक करके मटकेनुमा डिब्बे के अंदर से सैकड़ों की संख्या में सिक्के बाहर निकलने लगते हैं. ये सिक्के बिल्कुल चमकते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि ये सिक्के काफी पुराने हैं, जो जार के अंदर छुपाए गए थे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ये कहां का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. ऐसे में इस वीडियो के सच्चाई की पुष्टि न्यूज 18 हिन्दी नहीं करता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर ट्रीजर हंटर (@gooldseeker) नाम के यूजर ने शेयर किया है.

सोशल मीडिया पर शेयर करते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस पर लगभग 1 करोड़ व्यूज आए हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है. 70 हजार से ज्यादा लोगों ने तो इस वीडियो को लाइक किया है, वहीं 1 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने पूछा है कि यह जगह कहां है? सिर्फ एक दोस्त को बताने के लिए जानना चाहता हूं. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो फर्जी है, क्योंकि सिक्के तो बिल्कुल नए नजर आ रहे हैं. एक अन्य ने लिखा है कि 1 दिन पुराना खजाना.

Back to top button