पंचकुला: पंजाब पुलिस ने शुरू किया अपना व्हाट्सएप चैनल

पंजाब पुलिस से जुड़ी हर सूचना अब लोगों को अपने फोन पर ही मिल पाएगी। लोगों की सुविधा के लिए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अपना व्हाट्सएप चैनल किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की कोशिश लोगों की हर संभव मदद करना है। उसी कड़ी में यह कोशिश की जा रही है।

इस चैनल पर पुलिस अपनी हर जानकारी शेयर करेगी। पंजाब पुलिस के इस चैनल पर सूबे के 23 जिलों में पंजाब पुलिस द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा पुलिस लोगों को साइबर अपराध समेत अन्य चीजों से बचने के लिए समय-समय पर जागरूक करती रहेगी।

पुलिस काफी समय से कोशिश कर रही है कि आम लोगों के साथ सीधा जुड़ा जाए, साथ ही पुलिस को लोगों से सीधी सूचना मिले। उसी दिशा में यह प्रयास किया जा रह है। चैनल को पंजाब पुलिस इंडिया नाम दिया गया है। अब तक इस चैनल पर 1400 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस सोशल मीडिया के कई अन्य प्लेटफार्म पर भी सक्रिय है। इसमें एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, पब्लिक एप, कू, टेलीग्राम और थ्रेडस शामिल हैं।

Back to top button