राष्ट्रपति चुनाव में मिला पीएम मोदी को मिला जीत का सबसे बड़ा तोहफा, जो किसी ने सोच भी नहीं था

इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं कि कौन इस बार इस पद पर बैठेगा। सभी अपने नेता को मैदान में उतारना चाहते हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सारी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसके लिए विपक्ष पार्टी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कमर कस ली है। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। अब खबर आ रही है कि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके भी भाजपा के समर्थन में है।राष्ट्रपति चुनाव में मिला पीएम मोदी को मिला जीत का सबसे

 

 

बता दें बीते दिनों हुए विधानसभा चुनावों में हर तरफ मोदी लहर चली। जिसके परिणाम बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल हुई। अब ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में भी मोदी मैजिक चल सकता है। बताते चलें कि एआईएडीएमके के पास 134 विधायक हैं। मुख्यमंत्री ई पलानीसामी को 122 विधायक समर्थन दे रहे हैं और ओ पन्नीरसेल्वम को 12 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सबसे ज्यादा 50 सांसद मुख्यमंत्री के पास हैं। डीएमके और उसके सहयोगियों के पास 97 विधायक और 4 सांसद हैं। प्रत्येक वामपंथी दलों के पास 1-1 सांसद हैं।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने पूरा किया की योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सपना, अब यूपी में….!

ऐसे में अगर एआईएडीएमके के दोनों धड़े भाजपा को समर्थन देतें हैं तो राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की पकड़ मजबूत हो सकती है। ससे पहले महाराष्ट्र की पार्टी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार का नाम भी राष्ट्रपति पद के लिए सामने आया था। पिछले दिनों शिवसेना ने शरद पवार को सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में पेश करने की बात कही थी। शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए पवार को सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में पेश करते हुए कहा था कि भाजपा को भी उनको (शरद पवार को) समर्थन देना चाहिए।

Back to top button