आसान होगा घर खरीदने का सपना, स्टेट बैंक ने होम लोन पर घटाईं ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। एसबीआई ने अपना होम लोन सस्ता कर दिया है। अपना घर खरीदने के लिए बैंकों से लोने लेने वालों को अब कम ब्याज पर पैसा मिलेगा। 30 लाख रुपये से कम रुपये का लोन लेने वालों के लिए 0.25% फीसदी कटौती की गई है। अब 30 लाख रुपए के लोन पर ग्राहकों को 8.35% फीसदी का ब्याज देना है। पहले 8.6% की दर से ब्याज लिया जाता था।

ये भी पढ़ें: अब आप घर बैठे कमा सकते हैं 50 हजार रुपए, बस करना होगा ये आसान काम

आसान होगा घर खरीदने का सपना, स्टेट बैंक ने होम लोन पर घटाईं ब्याज दरें

ये भी पढ़ें: अब RUPAY कार्ड से हो सकेगा बस और ट्रेनों के किराए का भुगतान!

ऐसा नहीं है कि 30 लाख से ज्यादा लोन लेने वालों को कोई राहत नहीं दी जाएगी। 30 लाख रुपये से ज्यादा लोन लेने वालों को 0.10 फीसदी की रियायत दी गई है। इसका फायदा मौजूदा ग्राहकों भी पहुंच सकता है। नई ब्याज दरें कल यानी 9 मई से लागू होंगी। संभव है कि एसबीआई को देखकर अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और नीजि क्षेत्र के बैंक भी अपनी ब्याज दरों में कटौती करें।

Back to top button