आईए जानें आईपीएल 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में अभी तक कुल 55 मैच खेले जा चुके हैं और इतने मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के के मामले में नंबर-1 की गद्दी पर विराजमान हैं, ऑरेंज कैप होल्डर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसी। टॉप-2 पोजिशन पर आरसीबी के ही बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। फाफ डु प्लेसी के खाते में कुल 32 छक्के हैं, जबकि मैक्सवेल ने इस सीजन में अभी तक 27 छक्के लगाए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए इस सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले शिवम दुबे ने भी मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। शिवम के खाते में भी इस सीजन में 27 छक्के हो गए हैं। इसके बाद नंबर आता है लखनऊ सुपर जायन्ट्स के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स का, जिन्होंने इस सीजन में 22 छक्के लगाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जयसवाल 21 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह के खाते में भी अभी तक 21 छक्के हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 21 छक्के ही लगाए हैं, अभी तक। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के खाते में 19 जबकि केकेआर के कप्तान नीतीश राणा के खाते में भी 19 छक्के ही दर्ज हैं।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा ने 18-18 छक्के लगाए हैं। फाफ डु प्लेसी इस लिस्ट में टॉप पर भले हैं, लेकिन शिवम दुबे और मैक्सवेल उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। शिवम दुबे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में तीन छक्के लगाए थे। जहां सीएसके ने 27 रनों से जीत दर्ज की थी। 

Back to top button