IPL में मुंबई की रिकॉर्ड तोड़ जीत, सोशल मीडिया पर यूं उड़ा दिल्ली का मजाक

IPL के 45वें मैच में मुंबई इंडियन्स की टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराकर जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया। IPL हिस्ट्री में रनों के मामले में ये किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में दिल्ली की हार के बाद सोशल मीडिया पर उसका खूब मजाक उड़ा। क्रिकेट फैन्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए की हंसी उड़ाई। कुछ यूजर्स ने इस टीम की हालत दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हालत की तरह बताई।

ऐसा रहा मैच का रोमांच…
– मुंबई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लेंडल सिमन्स (66) और कीरोन पोलार्ड (63*) की इनिंग की मदद से 20 ओवरों में 3 विकेट पर 212 रन बनाए।
– जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम केवल 13.4 ओवर में सिर्फ 66 रन पर आउट हो गई। दिल्ली की ओर से केवल तीन बैट्समैन ही डबल डिजिट में ही रन बना पाए।
– मुंबई ने इस मैच में IPL हिस्ट्री की सबसे बड़ी (146 रन) जीत दर्ज करते हुए पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम पर था, जिसने पिछले साल गुजरात लायन्स को 144 रन से हराया था।





