सिक्सर किंग का ये अंदाज ही उन्हें बनाता है ‘बादशाह’!

सिक्सर किंग युवराज सिंह यारों के यार हैं. वह हमेशा ही दूसरों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गये मुकाबले में युवराज का कुछ ऐसा ही रूप देखने को मिला. युवराज ने दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज के जूते के फीते बांधे. जिससे खेल भावना का अच्छा उदाहरण पेश किया गया.

उथप्पा को समझाया
ऐसा ही कुछ हुआ रविवार को खेले गये कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के दौरान. जब कोलकाता के रॉबिन उथप्पा, हैदराबाद के सिद्धार्थ कौल से भिड़ गये. लेकिन बाद में जो हुआ उसने सभी का दिल जीत लिया. युवराज सिंह ने आकर रॉबिन को समझाया, और मामले को शांत कराया.
Senior? says who? Glad to help you mate! – @YUVSTRONG12 #SpiritofCricket #DDvSRH pic.twitter.com/UB2AnRUfig
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2017
दरअसल, कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर में जब सिद्धार्थ कौल गेंदबाजी कर रहे थे, तभी उथप्पा ने चौका मारा. और वापिस जाते हुए कौल को कंधे से धक्का मारा, हालांकि कौल ने कुछ रिएक्ट नहीं किया था.
आपको बता दें कि युवराज सिंह ‘यूवीकैन’ के नाम से एक संस्था चलाते हैं. जो कि कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं, खुद कैंसर को मात देने के बाद युवराज सिंह ने हर मौके पर कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने का काम किया है.





