बीजेपी नेता की गुगली से छोटी पड़ गयी MCD चुनाव की हार, दिल्ली की सत्ता से बेदखल होंगे केजरीवाल!

नई दिल्ली| MCD चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में खलबली मची हुई है| वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता ने दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने को लेकर बड़ा धमाका किया है| इस बात से दिल्ली की सत्ता में जबरदस्त सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है|
यह भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, अब आर्यमगढ़ होगा आजमगढ़ का नया नाम….
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने यह कहते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है कि राष्ट्रपति महोदय को दिल्ली में ‘आप’ की सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए| इस बात को बताते हुए स्वामी ने 1977 की घटना का जिक्र भी किया जब ऐसा हुआ था|
स्वामी ने कहा कि दिल्ली की जनता का केजरीवाल सरकार से पूरी तरह से भरोसा उठ चुका है| इसलिए या तो केजरीवाल खुद इस्तीफ़ा दें या फिर उनकी पार्टी की सरकार को राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए|
यह भी पढ़ें: बड़ी ख़बर: पंखे से लटका मिला सबसे बड़े भारतीय क्रिकेटर का शव, खेल संग पूरे देश में मचा हड़कंप
बता दें कि, दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है| एमसीडी के तीनों निकाय में भाजपा ने प्रंचड बहुमत हासिल किया है|





