अबतक देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 86 करोड़ पार, 24 घंटे में 38 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का रिकार्ड लगातार बढ़ रहा है। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले दर्ज हो रहे हैं, उसी रफ्तार से कोरोना टीकाकरण भी बढ़ रहा है। अबतक देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 86 करोड़ पार गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 38 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार इन नए अपडेट आंकडो़ं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 38,18,362 वैक्सीन लोगों को लगाई है। इसके साथ ही देश में सुबह 7 बजे तक 86,01,59,011 वैक्सीनेशन हुआ है। कुल 1,03,71,418 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को पहला डोज लगाया है और 88,35,377 को दूसरा डोज लगाया है। 1,83,49,453 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को पहला कोरोना डोज दिया है जबकि 1,48,33,709 को दूसरा डोज दिया गया है।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

वहीं अब कोरोना के मामलों में पिछले 2 दिनों से कमी दर्ज हो रही है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार नए मामले दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान 276 लोंगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा 29,621 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। देश में फिलहाल एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन बाद सबसे कम देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button