एक बार फिर जेम्स एंडरसन का शिकार बने विराट कोहली, ऐसा करने वाले दुनिया के…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली से यहां अच्छी पारी की उम्मीद की जा रही थी। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कोहली को महज 7 रन पर ही चलता कर दिया। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वां मौका था जब भारतीय कप्तान को इंग्लिश दिग्गज ने आउट कर वापस भेजा।

लीड्स टेस्ट मे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक भारत ने तीन विकेट गंवा दिए। केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और फिर विराट कोहली का विकेट भारत ने 11वां ओवर खत्म होने से पहले गंवा दिया। ये तीनों के तीनों ही विकेट जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए हासिल किए।

10वीं बार किया कोहली को आउट

इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 10वां मौका था जब एंडरसन ने कोहली का विकेट हासिल किया। आसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। न्यूजीलैंड के टीम साउदी ने इससे पहले 10 बार कोहली को आउट किया था। टेस्ट क्रिकेट में विराट को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन के नाम पर दर्ज था। अब 7वीं बार कोहली को टेस्ट में आउट कर एंडरसन ने उनकी बराबरी कर ली है।

इंग्लैंड के ही स्टुअर्ट ब्राड, मोइन अली और बेन स्टोक्स ने कोहली को 5-5 बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है। वहीं आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी 5 बार कोहली का विकेट हासिल किया है।  

Back to top button