18 लाख अकाउंट, लोगों की आय से मेल नहीं खाते, कानूनी नोटिस भेजे जाएंगे: अरुण जेटली

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज बताया कि नोटबंदी के बाद ऐसे 18 लाख खातों का पता चला है जिनमें जमा राशि खाताधारकों की आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती है. उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे खातों पर सरकार की कड़ी नजर है और खाताधारकों को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा.

बिग ब्रेकिंग: पीएम मोदी ने रच डाला ये बड़ा इतिहास, अब हर देशवासी के पास होगा…

वित्त मंत्री अरुण जेटली

बटालिक में सैन्य चौकी बर्फ में दबी, तीन सैनिक शहीद, दो सुरक्षित निकाले गए

वित्त मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि नोटबंदी के बाद निष्क्रिय पड़े खातों या जनधन योजना के तहत खोले गए खातों के दुरुपयोग के संबंध में सरकार जांच कर रही है. इसके लिए विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है.

उन्होंने सदस्यों के सवालों के जवाब में बताया कि नोटबंदी के बाद खातों में बड़ी धनराशि जमा कराने वालों पर सरकार की पैनी नजर है. इन लोगों से प्रारंभिक जानकारी मांगी गयी थी और कइयों ने जानकारी दी भी है.

जिन्होंने ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया है उनके बारे में जांच के बाद यदि यह पाया जाता है कि इनके खातों में जमा राशि उनके आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती है तो उन्हें कानूनी नोटिस भेजे जाएंगे.

Back to top button