बटालिक में सैन्य चौकी बर्फ में दबी, तीन सैनिक शहीद, दो सुरक्षित निकाले गए

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आई एक सैन्य चौकी पर तैनात भारतीय सेना के पांच जवान मलबे में दब गए, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन तीन अन्य जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

VVIP कल्चर को नजरअंदाज कर शेख हसीना को लेने पहुंचे मोदी

बटालिक में सैन्य चौकी बर्फ में दबी, तीन सैनिक शहीद, दो सुरक्षित निकाले गए

भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने बताया, “अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई। मलबे में दबकर तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।”

उन्होंने कहा, “सेना ने मलबे में दबे तीन जवानों को बचाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और सभी उपकरणों से लैस हिमस्खलन बचाव दल लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली।”

इसी वर्ष जनवरी में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Back to top button