स्किन पर गजब का ग्लो पाने के लिए, कुछ इस तरह से करें गुलाब जल का इस्तेमाल…

पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बेहद आम हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अनेकों प्रकार के ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनमें मौजूद हार्श केमिकल्स स्किन के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले रोजाना चेहरे को पानी या फिर गुलाब जल से साफ करें। यह ना सिर्फ पिंपल्स को कम करने में मदद करेगा बल्कि स्किन को भी स्वस्थ रखेगा। इसके अलावा रात को स्किन की देखभाल करने से दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं। इसलिए आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए किस प्रकार स्किन का ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आइए जानते हैं स्किन के लिए गुलाब जल के फायदे…
ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना कॉटन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में अपने चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से उम्र बढ़ने के लक्षण कम होने लगते हैं। झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके अलावा इस फेस पैक को लगानेसे स्किन में कसावट आती है। इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनी रहती है।
गुलाब जल ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो चेहरे पर कारगर तरीके से काम करता है। यह चेहरे की त्वचा के अंदर रोम छिद्रों तक जाकर उन्हें साफ करता है और नमी प्रदान करता है।
गुलाब जल स्किन में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एस्ट्रिजेंट तत्व त्वचा के रोम छिद्रों को अच्छी तरह से साफ करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है।





