ब्रेकिंग न्यूज़: अमेरिका ही नहीं, सिंगापुर और ब्रिटेन में भी भारतीय कर्मचारियों के लिए हुआ रास्ता बंद


2015-16 के चुनावी प्रचारों के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर बार-बार जोर दिया था कि विदेशी लोग स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं। अब दूसरे यूरोपीय देश भी इस बात पर विचार कर रहे हैं।
चूंकी अब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन चुके हैं अमेरिका के सांसद और विनियामक निकाय इस बात को व्यवहार में लाने के लिए जोर दे रहे हैं। सांसदों ने इस पर कई प्रस्ताव भी रखे हैं भारतीय कंपनियों द्वारा एच 1बी वीजा का दुरुपयोग न हो सके। इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने निर्देश दिए कि दूसरे देशों से आने वाले लोग सामान्य प्रोग्रामर न हों बल्कि वो एक्सपर्ट और स्किल्ड होने चाहिए।
अमेरिका के तर्ज पर ब्रिटेन में भी स्थानीय नागरिकों को नौकरी पर रखने के लिए कहा गया है। सिंगापुर भी हाल में ऐसे देशों की लिस्ट में शुमार होता जा रहा है जो विदेशी पेशेवरों को नौकरी देने के खिलाफ हैं।





