राजस्थान के भरतपुर में डॉक्टर दम्पति की चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक डॉक्टर दम्पति की शहर के व्यस्त चौराहे पर बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार शाम 4.45 बजे की है।
एक क्रॉसिंग पर बाइक सवार दो लोगों ने दंपति को ओवरटेक कर लिया। वे दंपति के पास गए। डॉक्टर ने जैसे ही कार की खिड़की नीचे की, उनमें से एक ने उन पर कई गोलियां चलाईं और फिर दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
पुलिस का कहना है कि अपराध के पीछे का मकसद बदला लेना प्रतीत होता है। डॉक्टर दंपति कथित तौर पर एक युवती की हत्या के मामले में शामिल थे, जिस पर डॉक्टर के साथ संबंध होने का आरोप है।
दंपति पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान महिला के भाई के रूप में हुई है। महिला की कथित तौर पर दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में डॉक्टर की पत्नी और मां आरोपी हैं।
भरतपुर के आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा, ”दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है। ये घटनाक्रम 2019 में हुए मर्डर से संबंधित है।”