विराट कोहली को स्टंप उठाकर मारना चाहता था यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एड कोवन ने कहा कि एक बार आपत्तिजनक कमेंट के लिए वे स्टंप उठाकर भारत के विराट कोहली को मारना चाहते थे।
यह भी पढ़े: RCB को लगा एक और झटका, अब यह खिलाड़ी भी IPL से हुआ बाहर

भारत ने पिछले दिनों चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। यह सीरीज विवादों से घिरी रही और इस दौरान दोनों टीमों के खिलाडि़यों के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी।
फॉक्स स्पोर्ट्स ने कोवन के हवाले से लिखा, एक सीरीज के दौरान मेरी मम्मी बहुत बीमार थी और उसी दौरान विराट ने अनुचित कमेंट किया। एक संवेदनशील मुद्दे पर उन्होंने कुछ बात कही, वो नहीं जानता था कि उसने सीमा पार कर दी है लेकिन अंपायर ने बीच-बचाव कर विराट को स्थिति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने माफी भी मांग ली। लेकिन इस दौरान एक क्षण ऐसा भी आया था कि मुझे लगा कि स्टंप उठाकर उसे मारना चाहिए।
विराट द्वारा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर डीआरएस मामले में चीटिंग का आरोप लगाने के बाद से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कोवन ने 18 टेस्ट मैचों में 1001 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 136 रहा। वैसे कोवन तो विराट के फैन है और उन्हें भारतीय कप्तान का खेल बहुत पसंद है।





