IPL 2020: नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगी RCB और SRH

आईपीएल 2020 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद, बैंगलोर के खिलाफ जीत की लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई। वही, विराट की आरसीबी अपना पिछला तीनों मैच हार चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप खेलना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी की वापसी संभव है। वो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। मोहम्मद सिराज, इसुरु उडाना, क्रिस मॉरिस तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल सकते हैं। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के पास स्पिन की जिम्मेदारी हो सकती है। 

सनराइजर्स हैदराबाद में शायद ही कोई बदलाव हो। टीम शानदार फॉर्म में है। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर उसके हौसले बुलंद हैं। कप्तान डेविड वार्नर और ऋद्धिमान साहा का प्रदर्शन इतना उम्दा रहा कि मनीष पांडेय, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और जेसन होल्डर को कुछ करना ही नहीं पड़ा। गेंदबाजी में सनराइजर्स के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं।

Back to top button