बीएड परिक्षार्थियों के लिए चलेंगे सभी सरकारी व प्राइवेट वाहन, 9 अगस्‍त को होनी है परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे वीकेंड लॉकडाउन के बीच रविवार 9 अगस्त को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन किया जाएगा। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन से पहले यातायात पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया कि परिक्षार्थियों को वीकेंड लॉकडाउन में यातायात की सभी सुविधाएं मिलेंगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी सार्वजानिक एवं निजी यातायात, जैसे – टेंपो, टैक्सी, ओला, उबर, प्राइवेट व सरकारी बसें, आदि इस वीकेंड यानि 8 और 9 अगस्त 2020 को सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नोटिस में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश-पत्र के साथ आवागमन की समुचित अनुमति सरकार द्वारा दे दी गई है।

Back to top button