इन राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत मौसम हुआ सुहाना

भारत में मौसम भी अलग तरह का खेल दिखा रहा है. कहीं पर मानसून की दस्तक हो चुकी है तो कई राज्यों में अभी भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. दक्षिणी हिस्से में मानसून के रफ्तार पकड़ने का असर अब देश में ज्यादातर राज्यों में दिखने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और कोंकण क्षेत्र में आज तेज बारिश हो सकती है. फिलहाल मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में सक्रिय है.

बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है. राज्य में इसका आगमन इस बार अनुमानित समय से तीन दिन पहले ही हुआ है. बिहार के पूर्वी हिस्से के दो जिलों भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को मानसून पहुंच चुका है, जिसके चलते यहां पर तेज बारिश हुई. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि समय से दो दिन पहले पहुंचा मानसून अगले दो दिनों में पूरे बिहार में आ जाएगा और इसके बाद पटना समेत पूरे राज्य में मानसून की पहली बारिश होगी.

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी आज से मानसून का असर देखा जा सकता है. इसके साथ ही दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, साथ ही उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बरदी छाई रहेगी. हालांकि राजस्थान और इससे सटे इलाके में 13 जून से 16 जून तक गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है. महाराष्ट्र में मानसून के सही समय पर आने की संभावना से किसानों ने राहत की सांस ली है. किसानों ने उम्मीद जताई है कि इस बारिश से खरीफ फसल को काफी राहत मिलेगी.

Back to top button