16 साल छोटे बाॅयफ्रेंड संग सुष्मिता ने किया हाॅट योगा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल!

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन का पालन करते हुए घर में अपना समय बिता रही हैंलेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता 16 साल छोटे माॅडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। वह आए दिन रोहमन संग अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वहीं कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड संग योगा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक खास मैसेज भी शेयर किया है। दोनों के योगा पोज देख लगता है कि उन्होंने एक दूजे को कमाल का बैलेंस किया है। सामने आईं इन तस्वीरों में कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं इस दौरान इस दौरान सुष्मिता ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘ मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता है…कठिन लोग करते हैं। ये सच है। जीवन के लिए कमिटेड रहना शक्तिशाली है। हमें मेंटली स्ट्रॉन्ग और फिजीकली हेल्दी रहने की जरूरत है, ताकि हम हर तरह की मुश्किलों का सामना कर सकें।’
सुष्मिता और रोहमन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सुष्मिता और रोहमन ने अपना रिलेशन काफी पहले ही ऑफीशियल कर दिया था। रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। सुष्मिता की बेटियों ने भी रोहमन को अपना लिया है। सुष्मिता घर पर अपनी बेटियों संग समय बिता रही हैं।

Back to top button