UP चुनाव: मोदी का अखिलेश पर तंज, आपका काम नहीं, कारनामे बोल रहे

उत्तर प्रदेश के रुहेलखंड में अपनी एक मात्र रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार और मुलायम सिह यादव कुनबे पर जोरदार हमला बोला। सपा के गढ़ बदायूं को वीवीआइपी जिला बताकर बदहाली पर तंज कसा।कहा, अखिलेश यादव कहते घूम रहे हैं कि काम बोलता है। यह सच नहीं है। पूरे प्रदेश में सपा ने जो किया है, वे कारनामे बोल रहे हैं। सत्ता के लालच में लोहिया के चेलों ने क्या कुछ नहीं किया। धुर विरोधी कांग्रेस तक को गले लगा लिया। दो कुनबे इकट्ठा हो गए हैं। जनता को भरोसा दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज सबसे पहले माफ कराएंगे। भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

 UP चुनाव: मोदी का अखिलेश पर तंज, आपका काम नहीं, कारनामे बोल रहे

यूपी चुनाव : आज पहले चरण के 73 सीटों पर वोटिंग संपन्न हुआ

प्रधानमंत्री ने दातागंज तिराहा मैदान में भाषण की शुरुआत अखिलेश यादव के नारे (काम बोलता है) से की । कहा, गुजरात में रहते हुए सुना था कि कोई बदायूं वीवीआइपी जिला है। मुलायम सिह, मायावती ने यहां खूब सियासत की। दोनों को ही यहां की जनता ने कहां से कहां पहुंचा दिया।

आजकल मुलायम तो नहीं हैं लेकिन उनके परिवार का दबदबा चल रहा है। मुख्यमंत्री के चचेरे भाई सांसद हैं। इसके बावजूद प्रदेश समेत बदायूं के दर्जनों गांवों में बिजली नहीं पहुंची। 100 सबसे पिछड़े जिलों में बदायूं शामिल है। महिलाएं घर से नहीं निकल पातीं। किसान बेहाल हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। थानों में सपा नेताओं की अदालतें चलती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, यह अखिलेश का काम नहीं कारनामा है।

मोदी ने कहा कि मायावती को अखिलेश पांच साल तक सबसे भ्रष्ट बताते रहे। जब खुद की सरकार बनी तो उन्हीं भ्रष्ट अफसरों को मुख्यमंत्री ने ऊंचे ओहदे पर बैठा दिया। भले ही सपा और बसपा अलग हों, मगर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सब इकट्ठा हो जाते हैं। यह काम नहीं, भ्रष्टाचार की मानसिकता है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि भले ही लोकसभा चुनाव में यहां से नहीं जीते, मगर अब वक्त आ गया है कि सपा को उखाड़ फेंके। मोदी ने नोटबंदी पर कहा कि इससे भ्रष्टाचार करने वाले परेशान हैं। गरीबों का जो धन लुटा है, उसे वापस लौटाकर ही दम लूंगा। 11 फरवरी को यहां रैली की है और 11 मार्च को प्रदेश में हालात पलट जाएंगे। एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले, संकेत साफ हैं। यहां भाजपा की आंधी चली है।

अखिलेश की समझ पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अखिलेश यादव की समझ पर भी सवाल उठाए। बोले, वह जनता से पूछते हैं, अच्छे दिन आए क्या…? अगर जनता मना कर रही है तो आपको सोचना चाहिए। यह प्रदेश सरकार का चुनाव है। मुझसे सवाल क्यों पूछ रहे। सच यह है कि पांच साल सपा, पांच साल बसपा और 50 साल कांग्रेस ने प्रदेश बर्बाद किया। अगर मेरी तरह जनता से संवाद करना है तो उसका तरीका भी सीख लें।

हवा में जाकर खुद ही लें जवाब

दुश्मन हैरान हैं कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक को कैसे किया। विरोधी भी सवाल पूछ रहे हैं। शुक्रवार रात वैज्ञानिकों ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम में महारत हासिल की है। हम दुश्मन की मिसाइल 150 किमी ऊपर हवा में ही नष्ट कर देंगे। अब लोग इस पर भी सवाल उठाएंगे, तो हवा में जाकर खुद ही जवाब भी ले लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button