अंतरिक्ष यात्रा से परिवर्तित हो सकते हैं आनुवांशिक गुण : अध्ययन

वाशिंगटन : अंतरिक्ष की यात्रा करना हर अंतरिक्ष वैज्ञानिक का सपना होता है लेकिन हाल ही में हुए एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि अंतरिक्ष यात्रा आनुवांशिक गुणों और अन्य जैविक संरचनाओं को परिवर्तित कर सकती है।

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लगभग एक वर्ष तक वक्त बिताने वाले स्कॉट केली और उनके जुड़वा भाई मार्क पर अध्ययन किया। इसके लिए वैज्ञानिकों ने केली के अंतरिक्ष में जाने से पूर्व, मिशन के दौरान और वहां से लौटने के बाद उनके कुछ नमूने लिए और जांच में उन्हें उनके अनुवांशिक गुणों में परिवर्तन दिखाई दिए।
आठवीं पास ने बनाया ऐसा चूल्हा जो चाय भी बनाता है और बिजली भी
स्कॉट 2015 से 2016 के बीच अंतरिक्ष में 340 दिन रहे थे। वहीं, उनके भाई मार्क 2001 से 2011 के बीच चार अंतरिक्ष अभियानों के लिए 54 दिन अंतरिक्ष में रह चुके हैं। चूंकि दोनों भाइयों के जीन समान हैं और जीवन शैली भी एक जैसी ही है, इसलिए नासा ने अंतरिक्ष में लंबा समय गुजारने वालों के आनुवांशिक गुणों और अन्य जैविक संरचनाओं में परिवर्तन का पता लगाने के लिए इन भाइयों को चुना।





