जल्द ही आपके घर-मकान की भी होगी डिजिटल आईडी

 जैसे आपके पास UIDAI का यूनिक नंबर आधार है उसी तरह आने वाले दिनों में आपके घर का भी एक यूनिक डिजिटल नंबर और आईडी होगा। केंद्र के स्मार्ट सिटी मिशन प्रॉजेक्ट के तहत सरकार जल्द ही इसे शामिल करने का प्रस्तावित कर सकती है। इस सिस्टम से आधार कार्ड की तरह ही एकदम सटीक अड्रेस मिलेगा।

BSNL लाया दुनिया का सबसे सस्ता प्लान, जियो के छूटे पसीने!

जल्द ही आपके घर-मकान की भी होगी डिजिटल आईडी

बताया जा रहा है कि शहर के हर पते को एक आठ डिजिट का अल्फान्यूमेरिक कोड दिया जाएगा जिसे स्टैंडराइज्ड डिजिटल अड्रेस नंबर कहा जाएगा। बाद में, इन सभी अड्रेस वाले एक केंद्रीयकृत कोष को पब्लिक के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस डिजिटल नंबर सिस्टम के जरिए हर घर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी GPS के जरिए गूगल मैप पर तुरंत टैग हो जाएगा।

फिलहाल इस प्रॉजेक्ट में पहले 2 लाख से ज्यादा घरों को कवर किया जाएगा बाद में इसे अन्य स्थानों तक बढ़ा दिया जाएगा। सरकार इस योजना का टियर-2 शहरों तक विस्तार करना चाहती है। इस सिस्टम से अलग-अलग सुविधाओं जैसे पावर सप्लाई और वॉटर सप्लाई की निगरानी करने में सिविक एजेंसियों के लिए मददगार होगी और इसके जरिए इन सुविधाओं में सुधार भी लाया जा सकेगा। साथ ही, प्रॉपर्टी टैक्स, वॉटर टैक्स आदि नहीं देने वाले लोगों की पहचान में भी आसान होगी।

 

 

Back to top button