इस जेल में एक कैदी पर खर्च होते हैं 93 करोड़ रुपये, जेल की सच्चाई पढ़कर हो जायेंगे दंग

आमतौर पर जब भी जेल का नाम जेहन में आता है तो मन में कई तरह के सवाल कौंध जाते हैं। मसलन वहां की सुरक्षा, कैदियों के खाने-पीने की व्यवस्था कैसी होगी। लेकिन क्यूबा में एक ऐसी जेल है, जहां इन सब बातों को सोचने का कोई मतलब ही नहीं बनता है, क्योंकि यहां सिर्फ एक कैदी पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। यही वजह है कि यह जेल दुनिया की सबसे महंगी जेल मानी जाती है। इस जेल का नाम है ग्वांतानमो बे जेल। इस जेल का ये नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि यह ग्वांतानमो खाड़ी के तट पर स्थित है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जेल में फिलहाल 40 कैदी हैं और हर कैदी पर सालाना करीब 93 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

Back to top button