मुर्गे की हत्या के बाद 7 लोगों पर FIR, मुर्गे का हुआ पोस्टमार्टम तो होश उड़ गए…

अक्सर दिन पर दिन मर्डर, चोरी, लूटपाट के मामले बढ़ते जा रहे है। पुलिस भी अपराधियों को पकड़ने का दावा करती है। लेकिन इन दिनों बिहार में पुलिस एक मुर्गे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। ये मामला एेसा है कि  कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के तिरोजपुर की पुलिस इस केस को लेकर खुद हैरान है। पुलिस फिलहाल मुर्गे के हत्यारे को ढूंढने में लगी हुई है।

मुर्गे की हत्या के बाद सात लोगों पर हुई FIR:

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव की निवासी कमला देवी ने एक मुर्गा फार्म खोल रखा है। एक दिन पड़ोसी ने दौड़ाकर एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। मुर्गा की हत्या के इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: पुरुषों के लिए सेक्स का ये पोजीशन कर सकती है जिंदगी बर्बाद, जानिए क्यों?

मुर्गे का हुआ पोस्टमार्टम:

मुर्गा फार्म चलाने वाली कमला देवी ने अपने मुर्गा की हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी जांच करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। अब पुलिस कातिल की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक कमला देवी के पड़ोसी ने दौड़ाकर मुर्गा को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ तो आरोपियों ने मुर्गा फार्म चलाने वाले कमला देवी और उसके पुत्र इंदल को पीट पीटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद पीड़ित कमला देवी ने दुर्गावती थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

Back to top button