धोनी ने दिए बड़े संकेत, फैंस को लग सकता है झटका, कहा-जनवरी तक…

क्रिकेट से लिए गए अभी हालिया ब्रेक के बाद मुंबई में हुई एक कॉन्फ्रेंस में धोनी से क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर कई सवाल पूछे गए। धोनी ने भी कह दिया कि जनवरी तक मत पूछो। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद वो कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को आई खबरों के अनुसार वो अब IPL में ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

ODI वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के बाद इंग्लैंड से धोनी भारत में ऐसे गुम हो गए कि पिच पर दिखाई ही नहीं दिए। वेस्ट इंडीज का टूर हो या साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ खेली गई होम सीरीज। उन्होंने अपने फैंस को अपनी एक एक झलक के लिए बहुत तरसाया।
नेशनल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने ये बात साफ कर दी है कि वो धोनी से मूव ऑन कर चुके हैं। धोनी हमेशा से ही यंग टैलेंट को बढ़ावा देते दिखे हैं। यही वजह है कि वो बार – बार ऋषभ पंत को सपोर्ट कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ प्लेइंग इलेवन में होंगे।
यह भी पढ़ें: पांडे जी की शादी में जमकर ठुमके लगाये युवराज, वायरल हुआ डांस वीडियो
बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरभ गांगुली कहते हैं कि धोनी को रिटायरमेंट में वो रिस्पेक्ट दी जाएगी जो वो डिजर्व करते हैं। आप तो जानते ही हैं कि चैंपियन्स जल्दी फिनिश नहीं करते। भारत क्रिकेट के इस नाम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलवाई थी।
धोनी को हाल ही में झारखंड की अंडर 23 टीम के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। इससे इस बात की खबरें फैलने लग गई कि वो वापिस आ रहे हैं। बस लोग अंदाज ही लगा रहे हैं। वैसे भी अब तो धोनी ने खुद कह दिया है कि जनवरी से पहले सवाल नहीं। तो उनके फैंस के पास इंतजार के अलावा और कोई ऑप्शन भी नहीं है।





