अमेरिका ने की ताबड़तोड़ हवाई हमला, मार गिराए अलकायदा के 41 आतंकी

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहली बार अमरीका ने यमन में हवाई हमला किया। इस हमले में आतंकी संगठन अलकायदा के 41 संदिग्ध ढेर हो गए हैं। हालांकि इस हमले में 16 नागरिकों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

अभी अभी: मस्ज़िद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, चारों तरफ बिछी लाशें!

यमन में हवाई हमला

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि बायदा के केंद्रीय प्रांत में याकला जिले में रविवार तड़के हुए इस हमले में आठ महिलाएं और आठ बच्चों की मौत हो गई है।

अभी अभी: ट्रम्प ने पाकिस्तान को दिया सबसे बड़ा झटका, अमेरिका में घुसने पर लगेगा बैन!

प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्टरों से किए गए इन हमलों में एक स्कूल, एक मस्जिद और एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र भी प्रभावित हुआ है।

इस स्वास्थ्य केंद्र में अलकायदा आतंकियों का ही इलाज होता था। बताया तो ये भी जा रहा है कि इस हमले में तीन प्रमुख कबीलाई नेता मारे गए हैं।

 
Back to top button