लखीसराय-सूर्यगढ़ा के बीच एनएच 80 पर हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत….

बारातियों से भरी जीप (Jeep) एवं ट्रक (Truck) में आमने-समाने की टक्कर (Collision) हुई और पलक झपकते ही सड़क पर मौत का भयानक मंजर पसर गया। बिहार के लखीसराय स्थित लखीसराय-सूर्यगढ़ा के बीच राष्ट्रीय उच्चपथ 80 (NH 80) पर हुई इस दुर्घटना (Accident) में तीन लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। जबकि, आधा दर्जन लोग घायल (Injured) हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक (Critical) बताई जा रही है।
ट्रक से सीधी टक्कर में जीप के परखचे उड़े
मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय-सूर्यगढ़ा के बीच एनएच 80 पर रामपुर लाइन होटल के पास देर रात एक ट्रक और बारात लेकर जा रही जीप में सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में जीप के परखचे उड़ गए। हादसे में जीप सवार महेंद्र तांती एवं बीरू तांती के साथ जीप के चालक राजो तांती की भी मौत हो गई। घायलों में मथुरा तांती और मुरारी कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

लखीयराय में बारातियों को ले जा रही थी जीप
जीप लखीसराय प्रखंड की सबिकपुर पंचायत के बालुपर रामटोला से बारात लेकर एक पीरी बाजार के लोशघानी गांव जा रही थी। सूचना मिलने पर एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ रंजन कुमार एवं सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा। पुलिस ने शवों को भी अस्पताल भेजा।

आज हो रहा मृतकों का पोस्टमार्टम
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर शादी (Marriage) का माहौल मातम में बदल गया। उधर, एक साथ तीन शव व छह घायलों के पहुंचने पर अस्पताल में भी अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम (Postmortam) कर शव आज स्वजनों को दे दिया जाएगा।






