विंटर्स में भी बिखेरने हैं फैशन के जलवे तो जान लें ये बातें

गुलाबी सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. सर्दियों से बचने के लिए तो कई लोगों ने वूलन वियर की शॉपिंग भी करनी शुरू कर दी है. केवल मॉल या ऑनलाइन ही नहीं बल्कि लोकल मार्केट में भी तरह तरह के वूलेन कपड़ों की भरमार हैं. टोपी से लेकर मफलर, कोट, जैकेट और स्वेटर जैसे कई कपड़े बाजार में देखे जा सकते हैं. आइए जानते हैं इस विंटर सीजन कौन से रंग और किस तरह के कपड़े चलन में रहेंगे…

सर्दियों में पहनें ये रंग:
इस सर्दियों में सी ग्रीन, पिंक, ब्लू, पर्पल और डार्क ब्राउन कलर फैशन में रहेंगे. आप इन कलर्स में हाईनेक स्वेटर, जैकेट या फिर कॉलर वाली ब्लेजर ले सकती हैं. इस सीजन इन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है. अगर आप लोकल मार्केट से खरीददारी करने का मन बना रही हैं तो आपको ये कपड़े 400 से लेकर 800 रुपये तक के बीच में मिल सकते हैं.

इस विंटर्स ढीली ढाली कफ्तान ड्रेसेज का जलवा रहेगा. फ्लोरल प्रिंट तो हमेशा ही फैशन में रहता है लेकिन अगर आप इससे इतर कुछ आजमाना चाहती हैं तो आप एनिमल प्रिंट या स्क्रीन प्रिंट कफ्तान ड्रेसेज भी ले सकती हैं. अगर आप नेकपीस कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ कंट्रास्ट या मिक्स एंड मैच करके ले सकती हैं.

इस विंटर्स लंबे समय बाद एक बाद फिर लॉन्ग कोट्स इन फैशन हैं. इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं. फैब्रिक व टेक्सचर में भी आप कोई भी ड्रेस ले सकती हैं. आप पैचवर्क, प्रिंट या किसी तरीके की कढ़ाई किया हुआ कोट भी आजमा सकती हैं.
Back to top button