अब तक 15 जवान शहीद के शव बरामद, हिमस्खलन में लापता हो गये थे लापता

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में चार लापता सैनिकों के शव बर्फ के अन्दर से बरामद होने के बाद हिमस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि हां, हमने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में लापता चार सैनिकों के शव बरामद कर लिए हैं। घाटी के दो स्थानों पर हिमस्खलन से सेना के 24 जवान बर्फ के नीचे दब गए थे। हालांकि एक सैन्य अधिकारी और छह अन्य जवानों को बचा लिया गया था। अब तक 15 जवान शहीद के शव बरामद, हिमस्खलन में लापता हो गये थे लापतासाथ ही उन्होंने बताया कि गत 25 जनवरी को 11 सैनिकों का एक समूह अग्रिम चौकी की ओर जा रहा था कि इस दौरान गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से ये सैनिक बर्फ के नीचे दब गए। हालांकि खराब मौसम के बावजूद तुरन्त राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कल तक सात जवानों के शव बरामद कर लिये गए थे। 

यहां निकली है नौकरियों की भारी वेकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है तथा चार और शव आज बरामद किये गए हैं। इसी सेक्टर के एक अन्य स्थान पर 25 जनवरी को हिमस्खलन से तीन सैनिकों की मौत हो गई थी। हालांकि एक जूनियर कमीशन अधिकारी और छह अन्य जवानों को बचा लिया गया था। तीन सैनिकों के शव भी बरामद किए गए थे। 

पहले अमेरिका को थी आशंका, पाक पर अटैक करा सकती हैं इंदिरा

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में बर्फीले तूफान से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। जहां बुधवार को बांदीपोरा में चार नागरिकों की बर्फीले तूफान की वजह से मौत हो गई थी। साथ ही गांदरबल के सोनमर्ग में सेना के एक मेजर की भी इस बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मौत गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button