CCTV में कैद हुए कमलेश तिवारी के हत्यारे, ऐसे की हत्या…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी और हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी पर शुक्रवार को बदमाशों ने दिनहदाड़े चाकू से हमला कर दिया. उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
चाकू से 15 बार किया वार
बताया जा रहा है कि भगवा कपड़े पहने हमलावर मिठाई के डिब्बे में चाकू, कट्टा लेकर आए खुर्शीद बाग इलाके में स्थित तिवारी के दफ्तर में घुसे. हमलावरों ने मिठाई का डब्बा खोला और गर्दन रेतकर उनकी हत्या कर दी. हमलावरों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात के मुताबिक हमलावरों ने कमलेश तिवारी की ठोड़ी और सीने में चाकू से 15 से ज्यादा वार किए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
जया प्रदा ने कहा-रामपुर के सांसद आजम खां को महिलाओं के आंसुओं का लगा श्राप, पढ़े पूरी खबर
दोनों संदिग्धों की हुई पहचान
जिसके बाद कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. सूत्रों के मुताबिक चश्मदीद ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली है. हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी ने वर्ष 2017 जनवरी में ही हिंदू समाज पार्टी की स्थापना की थी. तिवारी इससे पहले हिंदू महासभा के अध्यक्ष रह चुके थे.





