कांग्रेस ने देश तबाह किया, सपा ने प्रदेश- योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच का जो गठबंधन है, यह नैसर्गिक गठबंधन है, क्योकि एक ने देश को तबाह किया है, दुसरे ने प्रदेश को तबाह किया है, लूट खसोट और दंगे इन दोनों के कॉमन एजेंडे के हिस्से है। इनका गठबन्ध टूटता भी है, तो केवल लूट खसोट को लेकर के सत्ता की छिना झपटी को लेकर टूटेगा। किसी अच्छे उधेश्य को लेकर नहीं टूटेगा, इसलिए नापाक गठबंधन है, देर सव़ेर उसे टूटना ही है।
बात अगर मायावती दारा बीजेपी को लेकर दिए गए बयान की करे तो योगी ने इस पर कहा की, मायावती का बयान अपने आप में उनकी हताशा को प्रदर्शित करता है। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है, भारतीय जनता पार्टी शुरू से इसकी समर्थन रही है कि देश के अन्दर समाजिक रूप से जो लोग पिछड़े है, कमजोर तबके है, अनुसूचित जाती जन जाती को संविधान दारा पद्दति आरक्षण और उसके बाद, समाजिक रूप से पिछड़े लोगो को जो आरक्षण का लाभ मिला है, उन्हें मिलते रहना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी पहली पार्टी है, जिसने अनुसूचित जाती को आरक्षण की सुविधा के साथ साथ प्रमोशन में भी लाभ देने का काम किया है। जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के अन्दर प्रधानमन्त्री थे। मायावती का ये बयान उनकी हताशा को प्रदर्शित करता है, प्रदेश में 14 वर्षो से सपा बसपा और फिर सपा इनके कारण जो अराजकता फैली है, जो भ्रस्टाचार फैला है, लुट खसोट और जो विकास कार्य ठप पड़े है, नौजवान बेरोजगार हुआ है, इन सब मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए उसकी चेष्टा है, और कुछ नहीं।





